रांची : पांच हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य
Updated at : 17 Feb 2020 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

अनगड़ा : झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को होटल राजधानी में हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने की. बैठक में 2020 की कार्य योजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. संगठन का विस्तार गांव स्तर तक करने का निर्णय लिया गया. 2020 में पांच हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य […]
विज्ञापन
अनगड़ा : झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को होटल राजधानी में हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने की. बैठक में 2020 की कार्य योजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. संगठन का विस्तार गांव स्तर तक करने का निर्णय लिया गया.
2020 में पांच हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. सरकार से कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने की मांग की गयी. इसे लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, समाज के सांसद और विधायक से मिलने का निर्णय लिया गया. संचालन महासचिव कारीनाथ महतो ने किया. बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, शिवलाल महतो, डॉ धनंजय महतो, संगठन सचिव उपेंद्र सिंह, सुजीत महतो, प्रदेश प्रवक्ता अतिश महतो, उमेश महतो, प्रदेश महिला अध्यक्ष शांति महतो, महासचिव रीता देवी, सेवालाल महतो, कुलेश्वर महतो, मोहन महतो, सुनील महतो, भगीरथ महतो, देवकी महतो, सूरज महतो, धनेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




