रांची : परिषद ने भेजा मांग पत्र
Updated at : 14 Feb 2020 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति ने उपायुक्त गोड्डा के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्री मांगपत्र दिया. पत्र में देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद जाउराह पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी की 270वीं जयंती पर गुरुवार को आदमकद प्रतिमा का स्थापना व अनावरण किया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री से तिलका मांझी की पुण्यतिथि पर […]
विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति ने उपायुक्त गोड्डा के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्री मांगपत्र दिया. पत्र में देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद जाउराह पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी की 270वीं जयंती पर गुरुवार को आदमकद प्रतिमा का स्थापना व अनावरण किया गया.
उन्होंने मुख्यमंत्री से तिलका मांझी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने, झारखंड आदिम जनजाति विकास प्राधिकरण का गठन अविलंब करने, झारखंड आदिम जनजाति आयोग का गठन करने, पहाड़िया बटालियन का गठन करने, जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने, संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों का नाम आदिम जनजाति पहाड़िया आवासीय विद्यालय करने, आदिम जनजाति पहाड़िया की परंपरागत व्यवस्था सरदार, नायक, मांझी को पुन: पदस्थापन कर पूर्वत: सरकारी मान्यता देने आदि की मांग की. पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल को भेजा हैै. पत्र में शिवचरण मालतो, जामा पहाड़िया, जमुना पहाड़िया, जालेश्वर पहाड़िया सहित अन्य ने हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




