रांची : देश में नफरत फैला रही भाजपा : जेपीएन यादव

Updated at : 13 Feb 2020 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : देश में नफरत फैला रही भाजपा : जेपीएन यादव

रांची : राजद के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश की जनता रोटी, कपड़ा व मकान मांग रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार सीएए लाकर नफरत की आग फैला रही है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. झारखंड, दिल्ली के बाद बिहार में भी […]

विज्ञापन
रांची : राजद के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश की जनता रोटी, कपड़ा व मकान मांग रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार सीएए लाकर नफरत की आग फैला रही है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. झारखंड, दिल्ली के बाद बिहार में भी भाजपा गठबंधन का सफाया तय है. श्री यादव बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे.
मौके पर डॉ अरुण देव राय ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग के पार्टी में शामिल होने से और मजबूती मिलेगी. प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि गांधी के देश में जनता ने गोडसे की विचारधारा को पूरी तरह से नकार दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि अरुण देव राय के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, स्मिता लकड़ा, पुर्णेंदु राय, शैलेंद्र शर्मा, अनिता यादव, कमलेश यादव, सुनीता चौधरी, विनोद सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola