ePaper

रांची : फरार अमन साहू का राज खोलेगा आशीष साहू

Updated at : 08 Feb 2020 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : फरार अमन साहू का राज खोलेगा आशीष साहू

रांची : हजारीबाग, चतरा, लातेहार व रामगढ़ जिले में पिछले कुछ महीनोंसे कोल कारोबारियों से रंगदारी मांगने संबंधी धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ अमन साहू का भी नाम सामने आ रहा है. इस मामले में सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह से जुड़े लोगों […]

विज्ञापन
रांची : हजारीबाग, चतरा, लातेहार व रामगढ़ जिले में पिछले कुछ महीनोंसे कोल कारोबारियों से रंगदारी मांगने संबंधी धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है.
इसमें जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ अमन साहू का भी नाम सामने आ रहा है. इस मामले में सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस को मिला कर एक एसआइटी टीम बनायी गयी है. इसी टीम ने गुरुवार को अमन साहू के राइट हैंड आशीष साहू को लातेहार से गिरफ्तार किया था. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. वह अमन का राजदार है. पूछताछ में उसने पुलिस को कई जानकारी मुहैया करायी है.
दूसरी ओर, जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाठ अमन साहू के 28 सितंबर 2019 को बड़कागांव थाना से फरार मामले की जांच करेंगे. उसकी फरारी के संबंध में रिमांड पर पूछताछ के दौरान सुजीत सिन्हा ने जमशेदपुर पुलिस को बताया था कि अमन साहू 25 लाख रुपये खर्च कर बड़कागांव थाना से भागा था. सूत्रों के अनुसार, अमन साहू के थाना से भागने की रणनीति का ताना-बाना टाइगर ग्रुप के सरगना के करीबी ने बुना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola