टेरर फंडिंग मामला : पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश की दोनों पत्नियां गयीं जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2020 6:44 AM

विज्ञापन

रांची : टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी एवं शकुंतला देवी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एनआइए की विशेष अदालत में पेश किया गया. वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया़ कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को एनआइए के […]

विज्ञापन
रांची : टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी एवं शकुंतला देवी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को एनआइए की विशेष अदालत में पेश किया गया.
वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया़ कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को एनआइए के विशेष जज नवनीत कुमार की अदालत में पेश किया गया़ गौरतलब है कि शुक्रवार को एनआइए ने दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया था़ मालूम हो कि एनआइए की टीम ने हीरा व शकुंतला देवी को 30 जनवरी को कोलकाता से गिरफ्तार किया था़ उस दिन एनआइए ने कोलकाता स्थित ठिकाने पर छापेमारी की थी़ आवास से शेल कंपनियों में लेवी के रुपयों के निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किय गये थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola