ePaper

#RepublicDay2020: रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया झंडोत्तोलन

Updated at : 26 Jan 2020 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
#RepublicDay2020: रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया झंडोत्तोलन

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड की राजयपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया और मुख्य सचिव डीके तिवारी और डीजीपी केएन चौबे की उपस्थिति में परेड की सलामी ली. गणतंत्र दिवस परेड में सुरक्षा बल के जवानों के अलावा, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित यूनिवर्सिटी के […]

विज्ञापन

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड की राजयपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया और मुख्य सचिव डीके तिवारी और डीजीपी केएन चौबे की उपस्थिति में परेड की सलामी ली.

गणतंत्र दिवस परेड में सुरक्षा बल के जवानों के अलावा, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल हुए. इस मौके पर हर बार की तरह आकर्षक झाकियां निकाली गयीं, जिन्होंने इस बार भी लोगों का मन मोह लिया.

राज्यपाल ने अपने भाषण में गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने देश की विभूतियों को नमन किया जिन्होंने अपना बलिदान दिया. उन्होंने जवाहर लाल नेहरु, सरदार पटेल, महात्मा गांधी, भीम राव अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस के साथ-साथ झारखंड के क्रांतिकारी सिद्दू कान्हू, बिरसा मुंडा, तिलका मांझी को भी याद किया.

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हमें समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता की मूल भावना के साथ आगे बढ़ना होगा. आदिवासी, मूलवासी, वंचित शोषित को अधिकार मिले इसका प्रयास करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola