सफाई के लिए निगम व लायंस सर्विसेज के बीच हुआ एमओयू

Updated at : 26 Jan 2020 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई के लिए निगम व लायंस सर्विसेज के बीच हुआ एमओयू

रांची : नगर निगम व लायंस सर्विसेज कंपनी के बीच शनिवार को एमओयू किया गया. नगर निगम की ओर से उप नगर आयुक्त (सफाई निगरानी अधिकारी) व लायंस सर्विसेज के प्रबंधक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. एमओयू के बाद कंपनी 15 फरवरी से सफाई का कार्य करेगी. प्रतिदिन 120 किमी शहर की मुख्य सड़क पर […]

विज्ञापन

रांची : नगर निगम व लायंस सर्विसेज कंपनी के बीच शनिवार को एमओयू किया गया. नगर निगम की ओर से उप नगर आयुक्त (सफाई निगरानी अधिकारी) व लायंस सर्विसेज के प्रबंधक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. एमओयू के बाद कंपनी 15 फरवरी से सफाई का कार्य करेगी. प्रतिदिन 120 किमी शहर की मुख्य सड़क पर सफाई का कार्य किया जायेगा.

सफाई कार्यों की निगरानी के लिए ऑनलाइन कैमरा व जीपीएस का इस्तेमाल किया जायेगा. गौरतलब है कि कंपनी अमृतसर, चंड़ीगढ़, दिल्ली, पटना व भुवनेश्वर समेत कई शहर में सफाई का कार्य कर रही है. एमओयू के दौरान मेयर आशा लकड़ा, नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त शंकर यादव समेत निगम के अधिकारी व कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola