रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड की 17 दुकानों को किराये पर देगा निगम
Updated at : 24 Jan 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : खादगढ़ा में बनी 17 दुकानों को रांची नगर निगम किराये पर देगा. नगर निगम ने इसके लिए आवेदन मांगा है. 158 से 432 वर्गफीट क्षेत्रफल की दुकानों के लिए 32.34 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से किराया तय किया गया है. इसके अलावा दो रुपये प्रति वर्गफीट सुविधा शुल्क निर्धारित किया गया है. […]
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा में बनी 17 दुकानों को रांची नगर निगम किराये पर देगा. नगर निगम ने इसके लिए आवेदन मांगा है. 158 से 432 वर्गफीट क्षेत्रफल की दुकानों के लिए 32.34 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से किराया तय किया गया है. इसके अलावा दो रुपये प्रति वर्गफीट सुविधा शुल्क निर्धारित किया गया है. यानी दुकानों की न्यूनतम बोली 34.34 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गयी है. सबसे अधिक बोली लगाने वालों को किराये पर यह दुकान दी जायेगी.
नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र की बिक्री 27 जनवरी से एक फरवरी तक निगम कार्यालय में होगी. एक से नौ दुकानों के लिए छह फरवरी तक आवेदन पत्र जमा होगा और उसी दिन तीन बजे नीलामी होगी. वहीं दुकान संख्या 10 से 17 तक के लिए सात फरवरी तक आवेदन पत्र जमा होगा और उसी दिन दोपहर तीन बजे नीलामी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




