रांची में 68 लोगों पर केस और 14.50 लाख जुर्माना

Updated at : 23 Jan 2020 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में 68 लोगों पर केस और 14.50 लाख जुर्माना

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बुधवार को बिजली चोरी करनेवालों के खिलाफ राज्यभर में 2665 परिसरों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 677 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ साथ ही कुल 131.12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया. निगम से मिली जानकारी के […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बुधवार को बिजली चोरी करनेवालों के खिलाफ राज्यभर में 2665 परिसरों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 677 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ साथ ही कुल 131.12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया. निगम से मिली जानकारी के अनुसार रांची में 68 लोगों पर प्राथमिकी की गयी और उन पर कुल 14.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.
दूसरी ओर रातू में भी बिजली चोरी करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. अभियान में जेइ सुभाष कुमार के नेतृत्व में पांच लोगों को बिजली का अवैध रूप से उपयोग करते हुए पकड़ा गया. बिजली चोरी करनेवालों में गीता देवी रानी बगीचा पर 40.022 रुपये, सुधीर कुमार काठीटांड़ पर 57,045 रुपये, सुनील सिंह पर 53,498 रुपये, इमरान अंसारी पर 43,800 रुपये व राजा सिंह पर 53,498 रुपये का जुर्माना लगाया गया. छापेमारी टीम में प्रवीण रजक, भुनेश्वर महतो, मतीन आलम आदि शामिल थे.
शहर कितने पर केस जुर्माना
रांची 68 14.50 लाख
गुमला 20 02.92 लाख
जमशेदपुर 43 10.72 लाख
चाईबासा 21 02.63 लाख
धनबाद 42 05.32 लाख
चास 32 05.42 लाख
डालटेनगंज 105 13.56 लाख
गढ़वा 20 05.08 लाख
दुमका 72 09.10 लाख
देवघर 64 22.98 लाख
साहेबगंज 38 12.03 लाख
हजारीबाग 60 12.22 लाख
रामगढ़ 27 04.27 लाख
कोडरमा 09 01.15 लाख
गिरिडीह सर्किल 56 09.22 लाख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola