मनी लांडरिंग केस में कोर्ट में पेश हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा गुरुवार को रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के विशेष जज एके मिश्र की अदालत में पेश हुए. मधु कोड़ा पर 3633.11 करोड़ रुपये की मनी लांडरिंग का आरोप है. इस मामले में कोड़ा के अलावा विनोद सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, अरविंद व्यास, विजय जोशी, अनिल बस्तावड़े समेत 15 […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा गुरुवार को रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के विशेष जज एके मिश्र की अदालत में पेश हुए. मधु कोड़ा पर 3633.11 करोड़ रुपये की मनी लांडरिंग का आरोप है. इस मामले में कोड़ा के अलावा विनोद सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, अरविंद व्यास, विजय जोशी, अनिल बस्तावड़े समेत 15 लोगों पर आरोप तय हो चुका है. आरोप है कि मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार के पैसे का दुबई, स्वीडन, इंडोनेशिया, थाइलैंड, लाइबेरिया में निवेश किया गया.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : Ranchi : चारा घोटाला के पांचवें मामले में लालू प्रसाद का बयान दर्ज करने की कार्यवाही शुरू

मधु कोड़ा समेत 15 लोगों के खिलाफ जुलाई, 2019 में आरोप गठित किया गया था. अभियुक्तों ने आरोपों को मानने से इन्कार करते हुए मुकदमे का सामना करने की बात कही थी. इस मामले में 31 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. आरोप गठन के समय विभिन्न कारणों से 16 अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके थे. इस वजह से उनके मामले को अलग करते हुए 15 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही पूरी की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola