एनसीआरबी की रिपोर्ट : वर्ष 2018 में झारखंड में कुल 841 हत्या की वारदातें हुईं

Updated at : 11 Jan 2020 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
एनसीआरबी की रिपोर्ट : वर्ष 2018 में झारखंड में कुल 841 हत्या की वारदातें हुईं

रांची :वर्ष 2018 में झारखंड में हत्या को लेकर नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने रिपोर्ट जारी की है. कुल हत्या की संख्या 841 बतायी गयी हैं. प्रदेश में व्यक्तिगत प्रतिशोध में सबसे ज्यादा 178 हत्या हुई हैं. इसके बाद संपत्ति विवाद में 140, पारिवारिक विवाद में 125, पैसा विवाद में 58 और पानी विवाद […]

विज्ञापन
रांची :वर्ष 2018 में झारखंड में हत्या को लेकर नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने रिपोर्ट जारी की है. कुल हत्या की संख्या 841 बतायी गयी हैं. प्रदेश में व्यक्तिगत प्रतिशोध में सबसे ज्यादा 178 हत्या हुई हैं. इसके बाद संपत्ति विवाद में 140, पारिवारिक विवाद में 125, पैसा विवाद में 58 और पानी विवाद में हत्या के 10 मामले सामने आये हैं. वहीं, सुपारी देकर हत्या के 29 मामले दर्ज किये गये. हत्या के 17 ऐसे भी मामले हैं जिसका खुलासा झारखंड पुलिस नहीं कर पायी है. अवैध संबंध में 50 और लव अफेयर में 59 लोगों की हत्या भी बात भी रिपोर्ट में कही गयी है.
किन मामलों में कितने लोगों की हत्याएं
वजह हत्या
व्यक्तिगत प्रतिशोध 178
संपत्ति विवाद 140
पारिवारिक विवाद 125
पैसा विवाद 58
पानी विवाद 10
सुपारी देकर हत्या 29
अवैध संबंध 50
लव अफेयर 59
ब्लाइंड मर्डर 17
वजह हत्या
दहेज हत्या 61
नक्सल हत्या 01
डकैती में हत्या 01
जातीय दंगा 12
डायन विषाही 18
रोड रेज 23
राजनीतिक हत्या 01
ऑर्नर किलिंग 09
अन्य वजहों से हत्या 49
  • संपत्ति विवाद में 140 और पारिवारिक विवाद में 125 लोगों ने अपनी जान गंवाई
  • मानव तस्करी के मामले सबसे ज्यादा झारखंड में दर्ज
  • एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 में देश में मानव तस्करी के कुल 2367 मामले दर्ज किये गये, इनमें झारखंड में सबसे ज्यादा 373 मामले सामने आये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola