आज से नये अध्‍याय की शुरुआत, जनता की आकांक्षाएं होंगी पूरी : हेमंत सोरेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2019 5:20 PM

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM महागठबंधन की बड़ी जीत के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेस कांन्‍फ्रेंस किया. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, यह जीत महागठबंधन की है. उन्‍होंने कहा, झारखंड प्रदेश का 40 दिनों का चुनावी यात्रा आज संपन्‍न हो गया. रुझान में झारखंड की जनता ने […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM महागठबंधन की बड़ी जीत के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेस कांन्‍फ्रेंस किया. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, यह जीत महागठबंधन की है. उन्‍होंने कहा, झारखंड प्रदेश का 40 दिनों का चुनावी यात्रा आज संपन्‍न हो गया.

रुझान में झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है. उसके लिए मैं मतदाताओं का धन्‍यवाद देना चाहता हूं. हमारे लिये आज उत्‍साह का दिन है, लेकिन मेरे लिए आज का दिन संकल्‍प लेने का दिन है. इस राज्‍य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्‍प लेने का दिन है. उन्‍होंने इस जीत को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मेहनत का परिणाम है.

महागठबंधन में हमने चुनाव लड़ा. आरजेडी, जेएमएम और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा और हमारी जीत हुई. उन्‍होंने सोनिया गांधी, लालू प्रसाद यादव, प्रियंका गांधी को याद किया और उन्हें जीत की बधाई दी.

उन्‍होंने कहा, आज से एक नये अध्‍याय की शुरुआत होगी. लोगों ने जिस उम्‍मीद के साथ हमारे गठबंधन को जनादेश दी है. उनकी उम्‍मीदें नहीं टूटेंगी. सभी वर्गों के लिए मैं काम करुंगा. उन्‍होंने कहा, अलग राज्‍य बनने का संकल्‍प पूरा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola