पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मौसम में आये बदलाव का असर झारखंड में, रात के तापमान में आ सकती है दो से चार डिग्री की गिरावट
Updated at : 18 Dec 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिनों में छह डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान रांची : पहाड़ों में हुई बर्फबारी और पिछले तीन दिनों से मौसम में आये बदलाव का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं तेज हवा के कारण ठिठुरन का एहसास हो रहा […]
विज्ञापन
दो दिनों में छह डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान
रांची : पहाड़ों में हुई बर्फबारी और पिछले तीन दिनों से मौसम में आये बदलाव का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं तेज हवा के कारण ठिठुरन का एहसास हो रहा है.
पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. यही कारण है कि न्यूनतम तापमान नहीं गिरने के बावजूद ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड के दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है. इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. अगले दो से तीन दिनों तक रात का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बीते शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था. राजधानी में मंगलवार को दिन भर आकाश में बादल छाये रहे. धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हुआ. हालांकि न्यूनतम तापमान (14.5 डिग्री सेल्सियस) में बहुत गिरावट नहीं हुई. हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र चार डिग्री सेसि का अंतर होने के कारण दिन भर ठंड का एहसास हुआ.
सामान्य से कम हो गया है अधिकतम तापमान : मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. रांची का सामान्य तापमान मंगलवार को 21.4 डिग्री सेसि के आसपास होना चाहिए था. इसमें करीब 2.5 डिग्री सेसि की गिरावट आयी. वहीं जमशेदपुर में सामान्य से 3.6, डालटनगंज में 4.3, बोकारो में 1.3 तथा चाईबासा में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही.
हवा करा रही ठंड का एहसास, रांची का अधिकतम पारा 19 डिग्री
राजधानी का पिछले पांच दिनों का तापमान (डिग्री से में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 23.7 15.4
14 दिसंबर 25.2 14.5
15 दिसंबर 23.8 15.6
16 दिसंबर 21.4 14.5
17 दिसंबर 19.0 14.6
ठिठुर रहे लोग, अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं
रांची : ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोगों, मजदूरों व रिक्शा-ठेला वालों को हो रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की नींद नहीं खुली है. अब तक शहर के किसी भी चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.
इस मौसम में जिला प्रशासन द्वारा हर साल लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा चौक, बिरसा चौक, रातू रोड चौक, अलबर्ट एक्का चौक, एकरा मस्जिद चौक, कचहरी चौक, करमटोली चौक, बरियातू रिम्स के समीप, बूटी मोड़ चौक, कोकर चौक, पिस्का मोड़ सहित अन्य चौक-चौराहों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक इसकी शुरुआत नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




