रांची : खान सुरक्षा के लिए सीसीएल को चार पुरस्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार समारोह में सीसीएल को चार श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने राष्ट्रीय सुरक्षा अवॉर्ड का वितरण किया. सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, निदेशक तकनीकी भोला सिंह व निदेशक तकनीकी संचालन वीके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त किये. पुरस्कार […]
विज्ञापन
रांची : नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार समारोह में सीसीएल को चार श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने राष्ट्रीय सुरक्षा अवॉर्ड का वितरण किया. सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, निदेशक तकनीकी भोला सिंह व निदेशक तकनीकी संचालन वीके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त किये. पुरस्कार वर्ष 2015-16 के लिए दिये गये. वर्ष 2015 में सीसीएल के आम्रपाली ओपेन कास्ट माइंस को लोवेस्ट इंज्यूरी फ्रीक्वेंसी रेट प्रति मिलियन क्यूबिक मीटर आउटपुट के लिए रनर पुरस्कार दिया गया.
जारंगडीह ओपेन कास्ट माइंस को लोवेस्ट इंज्यूरी फ्रीक्वेंसी रेट प्रति लाख मैन शिफ्ट (वर्ष 2015) तक दुर्घटना मुक्त माइंस के लिए रनर पुरस्कार से नवाजा गया. वर्ष 2016 में लोवेस्ट इंज्यूरी फ्रीक्वेंसी रेट पर मिलियन क्यूबिक मीटर आउटपुट के लिए जारंगडीह ओपेन कास्ट को विनर पुरस्कार दिया गया. सेलेक्टेड ढोरी ओपेन कास्ट माइंस को सबसे लंबी अवधि तक दुर्घटनामुक्त उत्पादन के लिए रनर प्राइज (वर्ष 2016) से नवाजा गया. मौके पर श्रम मंत्री संतोष गंगवार, आर सुब्रह्मण्यन व अन्य अतिथि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










