झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अपनी गिरेबां में झांकें राहुल : संबित पात्रा

Updated at : 11 Dec 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अपनी गिरेबां में झांकें राहुल : संबित पात्रा

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनके उपर तथ्यहीन और निरर्थक आरोप लगाए हैं. श्री पात्रा मंगलवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात कर […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनके उपर तथ्यहीन और निरर्थक आरोप लगाए हैं. श्री पात्रा मंगलवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि राहुल और तथ्य एक-दूसरे के पर्याय हैं, रघुवर दास के उपर हमला करने से पहले उन्हें अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए. राहुल का आरोप झारखंड की मिट्टी पर हमला है, इसके लिए उन्हें झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए. कहा कि गांधी परिवार नेशनल हेराल्ड से जुड़े पाचं हजार करोड़ के गबन के मामले में मुचलके पर बाहर हैं. विपक्ष पर हमला करते हुए पात्रा ने कहा कि झारखंड बनने के 19 वर्षों के दौरान कांग्रेस ने इस प्रदेश को चारागाह के तौर पर इस्तेमाल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola