रांची : आकाश में बादल रहने के कारण तापमान चढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 9:30 AM
रांची : पिछले दो दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आकाश में बादल छाये रह रहे हैं. इस कारण तापमान चढ़ गया है. तीन-चार दिन पहले राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था. वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने […]
रांची : पिछले दो दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आकाश में बादल छाये रह रहे हैं. इस कारण तापमान चढ़ गया है. तीन-चार दिन पहले राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था. वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने कहा कि सुबह में हल्का कोहरा रहेगा. वैसे आसमान साफ रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










