नामकुम : बंद घर से लाखों का माल उड़ा ले गये चोर

Updated at : 05 Dec 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : बंद घर से लाखों का माल उड़ा ले गये चोर

नामकुम : लोवाडीह हाइटेंशन काॅलोनी के क्वार्टर नंबर छह में रहनेवाले हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी के पूर्व स्टोर ऑफिसर शिवपूजन सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग चार लाख के गहने व लैपटॉप की चोरी कर ली. शिवपूजन ने बताया कि घर में उनके अलावा पत्नी मंजू सिंह, बेटा प्रभु कुमार और एक […]

विज्ञापन
नामकुम : लोवाडीह हाइटेंशन काॅलोनी के क्वार्टर नंबर छह में रहनेवाले हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी के पूर्व स्टोर ऑफिसर शिवपूजन सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग चार लाख के गहने व लैपटॉप की चोरी कर ली.
शिवपूजन ने बताया कि घर में उनके अलावा पत्नी मंजू सिंह, बेटा प्रभु कुमार और एक बच्ची रहती है. बुधवार दोपहर लगभग एक बजे शिवपूजन पत्नी और बच्ची के साथ मेन रोड गये थे जबकि बेटा टाटीसिलवे काम करने गया हुआ था. लगभग पांच बजे शिवपूजन घर लौटे तो देखा कि बाहर के गेट का ताला टुटा हुआ है. अंदर गये तो देखा तो घर के मेन गेट में लगा दो ताले भी टूटे हुए हैं. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अालमारी में रखे गहने गायब थे. शिवपूजन के अनुसार लगभग साढ़े तीन लाख के गहने और एक लैपटॉप गायब हुआ है.
हार एक सेट, चेन तीन पीस, अंगूठी पांच, कान का चार सेट और कंगना एक जोड़ी गायब है. सूचना मिलते ही गोपाल लोहिया, पिंटू सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.मामले में शिवपूजन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, लोगों का कहना है कि काॅलोनी के आसपास मैदान है. जहां दोपहर बाद से ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है. जो शराब, गांजा का सेवन करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola