रांची में आंध्रप्रदेश का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक व उपचालक के पैर कटे

ओरमांझी : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि दोनों के पैर कट गये हैं. दुर्घटना ओरमांझी टोल प्लाजा के पास हुआ. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे ओरमांझी टोल […]
ओरमांझी : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि दोनों के पैर कट गये हैं. दुर्घटना ओरमांझी टोल प्लाजा के पास हुआ.
बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे ओरमांझी टोल प्लाजा स्थित डिवाइडर से टकराकर एक खैनी लदा 12 चक्का ट्रक (AP07-TB -8599) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक के परखच्चे उड़ गये. चालक और उपचालक ट्रक में फंस गये. टोलकर्मियों व ओरमांझी पुलिस के अथक प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका. दोनों के पैर कट गये हैं.
गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और सहायक को ओरमांझी पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक गाड़ी टोल प्लाजा में फंसी थी. चालक का नाम रवींद्र रेड्डी और उपचालक का नाम शंकर रेड्डी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










