ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : 13 विधानसभा क्षेत्रों में आज थम जायेगा प्रचार

Updated at : 28 Nov 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : 13 विधानसभा क्षेत्रों में आज थम जायेगा प्रचार

रांची : पहले चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार दोपहर तीन बजे समाप्त हो जायेगा. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा, जिसमें पांच जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे. पहले चरण के लिए भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री […]

विज्ञापन

रांची : पहले चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार दोपहर तीन बजे समाप्त हो जायेगा. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा, जिसमें पांच जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे. पहले चरण के लिए भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, कमलेश सिंह, राधाकृष्ण किशोर समेत कुल 189 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण में 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 1981694 पुरुष, 1801356 महिलाएं व पांच थर्ड जेंडर के मतदाता हैं. कुल मतदाताओं में युवाओं की संख्या 105822 है.

पहला चरण : पांच जिलों में होना है चुनाव

कहां से कितने मतदाता व प्रत्याशी

विधानसभा मतदाता प्रत्याशी

चतरा 372433 09

गुमला 219874 12

बिशुनपुर 234401 12

लोहरदगा 244381 11

मनिका 237489 10

लातेहार 269478 11

पांकी 266406 15

डालटनगंज 345817 15

बिश्रामपुर 308622 19

छतरपुर 263302 10

हुसैनाबाद 277421 19

गढ़वा 365427 16

भवनाथपुर 378004 28

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola