झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अनिश्चितता को दिखाता है झामुमो का निश्चय पत्र : प्रतुल शाहदेव
Updated at : 28 Nov 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा ने झामुमो के निश्चय पत्र को अनिश्चितता से भरा हुआ बताया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में दो वर्षों में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है. प्रतुल ने कहा की पहले हेमंत सोरेन जी को जनता को यह […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा ने झामुमो के निश्चय पत्र को अनिश्चितता से भरा हुआ बताया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में दो वर्षों में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है. प्रतुल ने कहा की पहले हेमंत सोरेन जी को जनता को यह भी बताना चाहिए कि जिस समय वह 14 महीने सरकार में थे तो उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया.
प्रतुल ने कहा कि झामुमो स्थानीय नीति में बदलाव चाहती है, जबकि 14 महीने की सरकार में स्थानीय नीति 14 कदम भी नहीं बढ़ सकी थी, उसे यह बात स्पष्ट करना चाहिए. प्रतुल ने झामुमो पर निशाना साधते हुए बालू घाटों के टेंडर, बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों के लिए ऋण माफी के वादे, शहीदों के परिजनों को नौकरियां देने की बात, आदर्श ग्राम, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिका को नियमितिकरण जैसे मुद्दे पर भी सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को वह चुनावी घोषणा पत्र में जगह दी है, उनपर भाजपा काफी पहले ही पूरा कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




