झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने उठाये सरकार पर सवाल, बोले- नौजवानों को सिर्फ ठगने का काम कर रही सरकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बेरोजगारी झारखंड का सबसे बड़ा मुद्दा है. सरकार पांच वर्षों के कार्यकाल में बेरोजगारी दूर करने के नाम पर झारखंड के नौजवानों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम करती रही है. इस चुनाव में भी नौजवानों के सामने झूठे आंकड़े पेश करके नौजवानों […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बेरोजगारी झारखंड का सबसे बड़ा मुद्दा है. सरकार पांच वर्षों के कार्यकाल में बेरोजगारी दूर करने के नाम पर झारखंड के नौजवानों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम करती रही है.
इस चुनाव में भी नौजवानों के सामने झूठे आंकड़े पेश करके नौजवानों का वोट लेना चाहती है. चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो, आज तक किसी ने दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने के नाम पर या झारखंड सरकार द्वारा लाखों रोजगार देने के नाम पर सिर्फ और सिर्फ युवाओं को छलने का काम किया गया. श्री प्रसाद मंगलवार को कांग्रेस भवन में बोल रहे थे. कहा कि जेपीएससी द्वारा अब तक 18 परीक्षाएं ली जानी चाहिए थी. पूरे पांच वर्षों तक सरकार ने जेपीएससी की एक भी परीक्षा नहीं करा पायी. पांच सालों में एक भी जेपीएससी परीक्षा पूरी नहीं कराना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है.
कांग्रेस ने भाजपा से पांच सवाल पूछे हैं. पांच वर्षो में झारखंड लोकसेवा आयोग की एक भी परीक्षा क्यूं नहीं हो पायी, भाजपा झारखंड के युवाओं को इसका जवाब दें? नयी शिक्षक नियुक्ति और टेट नियमावली में बदलाव कर राज्य के बाहरी अभ्यर्थियों को क्यों लाभ पहुंचाया गया?
नियोजन नीति का निर्धारण कर राज्य को 11 और 13 जिलों में बांट कर राज्य के नौजवानों को अपने ही राज्य में रोजगार से वंचित करने का काम भाजपा ने क्यों किया? स्कील समिट के नाम पर लाखों युवाओं को रोजगार देने का झूठा दावा क्यों कर रही है सरकार? स्थानीय नीति से स्थानीयता को ही गायब कर यहां की नौकरियों पर बाहरी अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने का काम भाजपा ने क्यों किया? मौके पर जरिता लैफलेंग, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, ऋषिकेश सिंह, अजय सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










