झारखंड विधानसभा चुनाव: मोदी-शाह ने संभाली भाजपा की कमान, कांग्रेस को राहुल-सोनिया का इंतजार

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान सज गया है. पहले चरण के चुनाव के लिए पलामू प्रमंडल में कैंपेन वार चल रहा है. भाजपा नरेंद्र मोदी और अमित शाह रथ पर सवार हैं. अमित शाह की सभा हो चुकी है. वहीं प्रधानमंत्री सोमवार को चुनावी सभा करेंगे. इधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक कागज पर […]
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान सज गया है. पहले चरण के चुनाव के लिए पलामू प्रमंडल में कैंपेन वार चल रहा है. भाजपा नरेंद्र मोदी और अमित शाह रथ पर सवार हैं. अमित शाह की सभा हो चुकी है. वहीं प्रधानमंत्री सोमवार को चुनावी सभा करेंगे. इधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक कागज पर ही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी झारखंड के चुनाव से दूर हैं. प्रदेश कमेटी इनके कार्यक्रम तय कर रही है. इनकी सहमति का इंतजार ही हो रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा से उम्मीदवार हैं. वे खुद ही अपनी सीट पर उलझे हैं. प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, मैनूल हक सहित प्रदेश के नेता अलग-अलग सीटों पर पहुंच रहे हैं. यूपीए के उम्मीदवार अपने दम खम पर चुनाव लड़ रहे हैं. इधर झामुमो को अपने कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर भरोसा है. हेमंत सोरेन प्रतिदिन दो से तीन सभाएं कर रहे हैं. झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपनी ताकत लगा रहे हैं. इस बार प्रचार में इनके साथ प्रदीप यादव भी नहीं दिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




