सभी जिला मुख्यालय में होगी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा

Updated at : 25 Nov 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
सभी जिला मुख्यालय में होगी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा

रांची : राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2019-20 के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. विद्यार्थी अब 21 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 12 जनवरी को ली जायेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. परीक्षा को लेकर सभी जिला […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2019-20 के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. विद्यार्थी अब 21 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 12 जनवरी को ली जायेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. परीक्षा को लेकर सभी जिला मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य भर से 1960 विद्यार्थियों का चयन होना है.

परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक लगभग चार हजार विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है. सभी सरकारी विद्यालयों को परीक्षा के लिए विद्यार्थी का आवेदन जमा कराने को कहा गया है. आवेदन ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है.
छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए वैसे विद्यार्थी आवेदन जमा कर सकते हैं, जो वर्ष 2018-19 में 55 फीसदी अंकों के साथ कक्षा सात की परीक्षा में सफल हुए हों.
वर्तमान में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन जमा कर सकते हैं. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अंक में पांच फीसदी की छूट दी जायेगी. आवेदन वही विद्यार्थी कर सकते हैं, जिनके माता-पिता की सालाना आय 1.50 लाख से अधिक नहीं हो. परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola