लूटने नहीं, खटनेवाली सरकार चुनें : मरांडी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 12:57 AM

विज्ञापन

राजीव पांडेय : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2014 में आपने गलती की, जिसका खामियाजा आपलोग भुगत रहे हैं. अबकी बार गलती नहीं करना है, नहीं तो दोबारा पांच साल पछताना पड़ेगा. आपको अपने विवेक से सोचना है कि लूटने या ठगनेवाली सरकार चाहिए या फिर खटनेवाली सरकार. बदलाव करेंगे तभी राज्य […]

विज्ञापन

राजीव पांडेय : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2014 में आपने गलती की, जिसका खामियाजा आपलोग भुगत रहे हैं. अबकी बार गलती नहीं करना है, नहीं तो दोबारा पांच साल पछताना पड़ेगा. आपको अपने विवेक से सोचना है कि लूटने या ठगनेवाली सरकार चाहिए या फिर खटनेवाली सरकार.

बदलाव करेंगे तभी राज्य की दिशा व दशा बदलेगी. आज गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी से राज्य के लोग त्रस्त हैं. लॉ एंड ऑर्डर पूरी फेल है. राज्य में दो दर्जन लोग भूख से मर गये, आधा दर्जन किसानों ने आत्महत्या कर ली. ऐसे में पता नहीं यह डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है.

श्री मरांडी शनिवार को लोहरदगा जिला स्थित कुड़ू प्रखंड के सलगी गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 11 लाख परिवार का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया, पेंशन बंद हो गयी. लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से इसलिए वंचित कर दिया गया, क्याेंकि आधार कार्ड से यह लिंक नहीं पाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola