डॉ अरुण उरांव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 1:31 PM
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरुण कुमार उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने डॉ उरांव को 21 नवंबर को इस पद पर नियुक्त किया. […]
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरुण कुमार उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने डॉ उरांव को 21 नवंबर को इस पद पर नियुक्त किया. राज्यसभा के सांसद श्री नेताम ने डॉ उरांव को संबोधित पत्र में कहा है कि पार्टी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें ‘राष्ट्रीय उपायुक्त’ नियुक्त करने का निर्णय लिया है.
डॉ उरांव को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर नेताम समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अरुण उरांव को बधाई देते हुए कहा कि डॉ उरांव की योग्यता एवं अनुभव से मोर्चा को नयी ऊर्जा मिलेगी. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह, प्रणव वर्मा, सत्येंद्र तिवारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, मनोज सिंह, मुनेश्वर साहू, सुबोध गुड्डू, नूतन तिवारी, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, दीनदयाल वर्णवाल, मिस्फिका हसन, अनिल सिन्हा, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल और तारिक इमरान समेत तमाम नेताओं ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, लखन मार्डी, अशेष बारला, शोभा सामंत, पुतकर हेमरोम, कमलेश उरांव प्रेम सागर मुंडा, बिंदेश्वर उरांव, हरेकृष्ण सिंह, रीता मुंडा, अनु लकड़ा, लखी हेमरोम, अवधेश सिंह चेरो, दिलीप हेमरोम, बिसु टुडू, नूतन पाहन, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, बिरसा पाहन, जगरनाथ भगत सहित अन्य लोगों ने डॉ उरांव को शुभकामनाएं दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










