झारखंड में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 50 मामले दर्ज, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 10:07 PM
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के अब तक 50 मामले दर्ज किये गये हैं. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. चौबे ने बताया कि चुनावों की तारीखों की एक नवंबर को हुई घोषणा के […]
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के अब तक 50 मामले दर्ज किये गये हैं. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. चौबे ने बताया कि चुनावों की तारीखों की एक नवंबर को हुई घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी थी. उसके बाद से ही आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज हो रही प्राथमिकियां लगातार बढ़ रही हैं.
उन्होंने बताया कि 21 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 50 प्राथमिकियां दर्ज करायी जा चुकी हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर तक कुल 29 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जबकि पिछले छह दिनों में 21 और प्राथमिकी दर्ज हुई हैं. उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 11 प्राथमिकी पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गयी है. इसके अलावा, पलामू में 7, धनबाद में 3, गढ़वा में 10, गिरिडीह में 4, रांची में 2, बोकारो में 4, सरायकेला-खरसावां में 1, जामताड़ा में 1, सिमडेगा में 1 और लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 1, गुमला में 1, कोडरमा में 1 और साहेबगंज में आदर्श आचार संहिता उल्लघंन की 1 प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उन्होंने बताया कि सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लघंन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. अब तक सी-विजिल पर 1081 शिकायतें मिल चुकी हैं, जिनमें बोकारो में 36, चतरा में 40, देवघर में 20, धनबाद में 129, दुमका में 63, पूर्वी सिंहभूम में 69, गढ़वा में 67, गिरिडीह में 29, गोड्डा में 25, गुमला में 36, हजारीबाग में 36, जामताड़ा में 9, खूंटी में 47, कोडरमा में 97, लातेहार में 18, लोहरदगा में 21, पाकुड़ में 37, पलामू में 36, रामगढ़ में 17 , रांची में 198, साहेबगंज में 7, सरायकेला-खरसांवा में 11, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 22 शिकायतें मिली हैं. इनमें से 73 शिकायतें सही पायी गयी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दो मामलों को छोड़कर बाकी सभी का निष्पादन कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










