ePaper

झारखंड विस चुनाव : भाजपा ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह, सनी देओल करेंगे प्रचार

Updated at : 16 Nov 2019 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विस चुनाव : भाजपा ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह, सनी देओल करेंगे प्रचार

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40 लोगों के नाम हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है. इसके लिए नाम वापस लेने का अंतिम दिन था. भाजपा […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40 लोगों के नाम हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है. इसके लिए नाम वापस लेने का अंतिम दिन था. भाजपा ने चार बार जारी उम्‍मीदवारों की सूची में 71 नामों की घोषणा कर दी है.

भाजपा के उम्‍मीदवारों की सूची से कई विधायकों के नाम गायब भी हैं. कईयों ने पार्टी का साथ छोड़कर दूसरे दलों का दामन थामा और बगावती तेवर के साथ भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव नहीं लड़ रहा है. आजसू से बात नहीं बनने के बाद भाजपा ने अबतक 71 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. कुछ सीटों को अभी होल्‍ड पर रखा गया है.

कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस ने भी अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. कांग्रेस की सूची में कई स्‍थानीय नेताओं के नाम थे. प्रियंका गांधी का नाम स्‍टार प्रचारकों की सूची में नहीं है. वहीं, भाजपा के स्‍थार प्रचारकों की सूची में ज्‍यादातर केंद्रीय नेताओं के नाम हैं. राजनाथ, गडकर, योगी आदित्‍यनाथ और स्‍मृति ईरानी के नाम भी भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में हैं.

भाजपा के स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी

2. अमित शाह

3. जे पी नड्डा

4. राजनाथ सिंह

5. नितिन गडकरी

6. बी एल संतोष

7. रघुवर दास

8. योगी आदित्‍यनाथ

9. अर्जुन मुंडा

10. प्रहलाद जोशी

11. रवि शंकर प्रसाद

12. धर्मेंद्र प्रधान

13. मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

14. स्‍मृति ईरानी

15. अरुण सिंह

16. जुएल उरांव

17. केशव प्रसाद मौर्या

18. अर्जुन राम मेघवाल

19. नित्‍यानंद राय

20. ओम प्रकाश माथुर

21. सौदान सिंह

22. नंद किशोर यादव

23. मनोज तिवारी

24. सनी देओल

25. रवि किशन

26. लक्ष्‍मण गिलुवा

27. वी डी राम

28. राम‍ विचार नेताम

29. सुदर्शन भगत

30. समीर उरांव

31. कृपा मुंडा

32. धरमपाल सिंह

33. दीपक प्रकाश

34. सुनिल सिंह

35. अन्‍नपूर्णा देवी

36. संजय सेठ

37. रविंद्र राय

38. मंगल पांडेय

39. डॉ महेंद्र सिंह

40. आदित्‍य साहू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola