ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : लगेगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा, चलेंगे शब्द बाण, मोदी के खिलाफ उतरेंगे ये प्रचारक

Updated at : 14 Nov 2019 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : लगेगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा, चलेंगे शब्द बाण, मोदी के खिलाफ उतरेंगे ये प्रचारक

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अब चुनाव मैदान में उतर चुके हैं. 30 नवंबर को होनेवाले चुनाव को लेकर कांग्रेस, झामुमो, जदयू, राजद, झापा, आजसू व लोजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. भाजपा की […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अब चुनाव मैदान में उतर चुके हैं. 30 नवंबर को होनेवाले चुनाव को लेकर कांग्रेस, झामुमो, जदयू, राजद, झापा, आजसू व लोजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.
भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह संभालेंगे. इनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार को लेकर झारखंड आयेंगे. हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी नहीं की गयी है. सूत्रों के अनुसार भाजपा झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 चुनावी सभा कराने की तैयारी में हैं. चुनाव में प्रत्येक चरण से पहले एक दिन में प्रधानमंत्री की दो चुनावी सभा करने की तैयारी की जा रही है. इधर यूपीए की ओर से अमित शाह व नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, झामुमो के शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, जदयू के नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे.
नरेंद्र मोदी, शाह के खिलाफ प्रचार में उतरेंगे, सोनिया, नीतीश, शिबू व राबड़ी
कांग्रेस
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, भूपेश बाघेल, अशोक गहलोत, तारिक अनवर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मुकुल वासनिक, रंदीप सिंह सुरजेवाल, जितिन प्रसाद, धीरज प्रसाद साहू, गीता कोड़ा, फुरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, शिव कुमार डहरिया, सुष्मिता देव, आरपीएन सिंह, मैनूल हक, उमंग सिंघार, सलीम अहमद, केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डॉ इरफान अंसारी, संजय लाल पासवान, आलोक कुमार दूबे, रवींद्र सिंह, ज्योति सिंह मथारू, अजय शर्मा, जैइवीर शरगिल, अनिल शर्मा, निखिल कुमार, डॉ मदन मोहन झा, सरफराज अहमद, शमशेर आलम.
झामुमो
शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन, स्टीफन मरांडी, हाजी हुसैन अंसारी, नलिन सोरेन, शशांक शेखर भोक्ता, सविता महतो, मथुरा प्रसाद महतो, विजय हांसदा, सीता सोरेन, विजय कुमार सिंह, फागु बेसरा, दीपक बिरूवा, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सुदिव्य कुमार सानू, लोबिन हेंब्रम, संतोष रजवार, मिथिलेश कुमार ठाकुर, जोबा मांझी, योगेंद्र प्रसाद महतो, पंकज मिश्रा, आस्तिक महतो, सुखराम उरांव, अभिषेक कुमार पिंटू, जगरनाथ महतो, बसंत सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, डॉ महुआ माजी, अमित कुमार, चमरा लिंडा, रवींद्र नाथ महतो, सुमन महतो, कमल नयन सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, दुलाल भुइयां.
जदयू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर, आरसीपी सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सालखन मुर्मू, श्याम रजक, मौलाना गुलाम रसूल बलावी, रामसेवक सिंह, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, नरेंद्र नारायण यादव, संजय कुमार झा, संतोष निराला, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, कहकशां परवीन, विजय मांझी, प्रवीण सिंह, मोल अली अशरफ फातमी, लालचंद महतो व खीरू महतो.
राजद
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, कमर आलम, अब्दुलबारी सिद्दकी, कांति सिह, रामदेव यादव, स्वीटी सीमा हेंब्रम, ललित कुमार यादव, रवींद्र सिंह, अख्तरूल इस्लाम साहिन, शिवचंद राम, भाई वीरेंद्र, सर्वजीत कुमार, रामचंद्र पूर्वे, उदय नारायण चौधरी, कारी सोहेब, रमई राम, समता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, तनवीर हसन, जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, मनोज कुमार झा, आलोक कुमार मेहता, अभय कुमार सिंह व अन्य.
लोजपा
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, चिराग पासवान, अब्दुल खालिख, बीना देवी, सूरज भान सिंह, पशुपति कुमार पारस, चंदन सिंह, महबूब अली कैसर, प्रिंज राज, वीरेंद्र प्रधान व अन्य.
झापा
एनोस एक्का, अशोक कुमार भगत, किरण आइंद, रिजवान अहमद, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमरेन समद, मेनन एक्का, अर्पणा हंस आदि.
आजसू
सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी, रामचंद्र सहिस, राजकिशोर महतो, उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, मो हसन अंसारी, कमलकिशोर भगत, श्याम मुर्मू, राजेंद्र मेहता, जयपाल सिंह आदि.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola