झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : लोजपा की पहली सूची जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन को लेकर लोजपा ने पहली सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में छतरपुर से शशिकांत कुमार, पांकी के डॉ रामदेव प्रसाद यादव, भवनाथपुर से रेखा देवी, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह को पार्टी का सिंबल प्रदान […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन को लेकर लोजपा ने पहली सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में छतरपुर से शशिकांत कुमार, पांकी के डॉ रामदेव प्रसाद यादव, भवनाथपुर से रेखा देवी, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह को पार्टी का सिंबल प्रदान किया.
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के निर्देश पर पार्टी झारखंड की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.
इस अवसर पर सूर्य विजय प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा, कपिल पासवान, महिला प्रदेश अध्यक्षा उषा खलखो, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक रॉय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, ज्योति होरो, दिनेश सोनी, आकाश भारती, विष्णु सोनी, अमर मुंडा, हीरा सिंह अादि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










