ePaper

झारखंड में एनडीए गंठबंधन में तकरार, रामविलास की पार्टी एलजेपी उतारेगी 50 सीटों पर उम्मीदवार

Updated at : 12 Nov 2019 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में एनडीए गंठबंधन में तकरार, रामविलास की पार्टी एलजेपी उतारेगी 50 सीटों पर उम्मीदवार

रांची : झारखंड में एनडीए गंठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है. यहां केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा मंगलवार को की है. एलजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि हमारी पार्टी की राज्य इकाई ने फैसला किया है […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में एनडीए गंठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है. यहां केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा मंगलवार को की है.

एलजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि हमारी पार्टी की राज्य इकाई ने फैसला किया है कि एलजेपी झारखंड में 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान ने कहा है कि आज शाम उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी.

आपको बता दें कि सूबे में भाजपा का गंठबंधन आजसू के साथ था जो सोमवार को टूट गया है. आजसू ने अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस सूची में कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जो भाजपा उम्मीदवार को टक्कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola