रांची : जगन्नाथपुर थाने के पास ही जल्द बनेगा दूसरा सीसीआर
Updated at : 07 Nov 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी में आये दिन होनेवाली विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए एक और कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) बनाया जायेगा. इसके लिए बुधवार को डीजीपी कमल नयन चौबे ने जगन्नाथपुर थाना से सटे एचइसी की जमीन देखी. यह स्थान सीसीआर बनाये जाने के लिहाज से उपयुक्त है. यहां पर दो एकड़ जमीन में […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में आये दिन होनेवाली विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए एक और कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) बनाया जायेगा. इसके लिए बुधवार को डीजीपी कमल नयन चौबे ने जगन्नाथपुर थाना से सटे एचइसी की जमीन देखी.
यह स्थान सीसीआर बनाये जाने के लिहाज से उपयुक्त है. यहां पर दो एकड़ जमीन में सीसीआर बनाये जाने को लेकर एसइसी से जमीन लेने के लिए पुलिस मुख्यालय राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगा. जमीन के एवज में एचइसी को पैसा दिया जायेगा. यहां पर 200 पुरुष और 100 महिला पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी.
दमकल, वज्र वाहन सहित अन्य गाड़ियां भी यहां पर रहेंगी. मालूम हो कि पहले से कचहरी चौक पर कंपोजिट कंट्रोल रूम है. लेकिन राजधानी के विस्तार होने और ट्रैफिक पर दबाव के कारण कभी-कभी यहां से विभिन्न स्थानों पर फोर्स के मूवमेंट में काफी समय लग जाता है.
फिलवक्त नया विधानसभा, नया सचिवालय व हाइकोर्ट धुर्वा क्षेत्र में होने जा रहा है. इसलिए जगन्नाथपुर थाना के समीप की जमीन नये सीसीआर के लिए बेहतर स्थान माना जा रहा है. डीजीपी के साथ डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी आधुनिकीकरण आरके मल्लिक और आइजी प्रोविजन अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




