रांची : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया मताधिकार के प्रति जागरूक

Updated at : 04 Nov 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया मताधिकार के प्रति जागरूक

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में रांची जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसके लिए जिला प्रशासन की स्वीप कोषांग द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क ईकाई, रांची में सूचीबद्ध भारतीय लोक कल्याण संस्थान, […]

विज्ञापन

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में रांची जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसके लिए जिला प्रशासन की स्वीप कोषांग द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क ईकाई, रांची में सूचीबद्ध भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रांची समाहरणालय परिसर में पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश दिया गया.

स्थानीय भाषा में गीत-संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को रांची जिले में 7 और 12 दिसंबर को होनेवाले मतदान में अपने-अपने बूथ पर जाकर वोट करने की अपील की. लोगों को बताया गया कि अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं तो आप नोटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

कलाकारों ने लोगों को बताया कि मतदान उनका मौलिक अधिकार है और वो आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें. इस दौरान लोगों को बताया गया कि मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, मतदाता सूची में नाम होने के पर मतदाता 11 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं. लोगों को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करने की जानकारी भी दी गयी. लोगों से बहकावे या भय में आकर वोट न करने की अपील कलाकारों ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola