ePaper

देवधर ट्रॉफी आज से, रांची में लगेगा सितारे क्रिकेटरों का जमावड़ा, आज इंडिया ए की भिड़ंत इंडिया बी से

Updated at : 31 Oct 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
देवधर ट्रॉफी आज से, रांची में लगेगा सितारे क्रिकेटरों का जमावड़ा, आज इंडिया ए की भिड़ंत इंडिया बी से

स्टार क्रिकेटर रांची पहुंचे रांची : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में संपन्न टेस्ट मैच के बाद जेएससीए स्टेडियम एक बार फिर देश के बड़े क्रिकेटरों से गुलजार होनेवाला है. गुरुवार से यहां देवधर ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है. इसमें इंडिया ए, बी और सी टीमों के बीच मैच खेले जायेंगे. […]

विज्ञापन

स्टार क्रिकेटर रांची पहुंचे

रांची : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में संपन्न टेस्ट मैच के बाद जेएससीए स्टेडियम एक बार फिर देश के बड़े क्रिकेटरों से गुलजार होनेवाला है. गुरुवार से यहां देवधर ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है.

इसमें इंडिया ए, बी और सी टीमों के बीच मैच खेले जायेंगे. तीनों टीमों में देश के कई प्रसिद्ध क्रिकेटर शामिल हैं. इनमें रविचंद्रन अश्विन, केदार जाधव, पार्थिव पटेल, विजय शंकर, नीतीश राणा, हनुमा विहारी, शाहबाज नदीम, इशान किशन प्रमुख हैं.

देवधर ट्रॉफी के सभी मैच दिन में ही खेले जायेंगे. पहले दिन यानी गुरुवार 31 अक्तूबर को इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी से होगा. एक नवंबर को इंडिया ए और इंडिया सी की भिड़ंत होगी. वहीं दो नवंबर को इंडिया बी और इंडिया सी आमने-सामने होंगे. चार नवंबर को फाइनल खेला जायेगा. मैच के दौरान दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा.

मैच का कार्यक्रम

31 अक्तूबर : इंडिया ए बनाम इंडिया बी

01 नवंबर : इंडिया ए बनाम इंडिया सी

02 नवंबर : इंडिया बी बनाम इंडिया सी

04 नवंबर : फाइनल

तीनों टीमों में हैं बड़े क्रिकेटर : देवधर ट्रॉफी का पहला मैच गुरुवार को सुबह 8.45 बजे से खेला जायेगा. इंडिया ए में हनुमा विहारी, आर अश्विन, शाहबाज अहमद, सिद्धार्थ कौल, इशान किशन हैं. वहीं बी में पार्थिव पटेल, केदार जाधव, शाहबाज नदीम, अनुकूल रॉय, विजय शंकर, मो सेराज, और नीतीश राणा, जबकि इंडिया सी में शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं.

स्टार स्पोर्ट्स पर होगा सीधा प्रसारण

रांची में खेले जानेवाले इन मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जायेगा. दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा और उनके बैठने की व्यवस्था विंग डी में की गयी है. दर्शकों को साउथ गेट से प्रवेश दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola