ePaper

Weather Forecast : जमशेदपुर समेत एक दर्जन जिलों में होगी बारिश, दीपावली के दिन ऐसा रहेगा मौसम

Updated at : 26 Oct 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : जमशेदपुर समेत एक दर्जन जिलों में होगी बारिश, दीपावली के दिन ऐसा रहेगा मौसम

रांची : झारखंड में दीपावली के दिन भी आधा दर्जन जिलों में बारिश होगी. लगभग सभी जिलों में बादल छाये रहेंगे. एक-दो जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. बाकी जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यह […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में दीपावली के दिन भी आधा दर्जन जिलों में बारिश होगी. लगभग सभी जिलों में बादल छाये रहेंगे. एक-दो जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. बाकी जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है. हालांकि, इस दौरान कहीं भी वज्रपात की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने शनिवार को जो बुलेटिन जारी किया है, उसमें जमशेदपुर और चाईबासा समेत एक दर्जन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. 23 अक्टूबर से शुरू हुआ बारिश का दौर अब भी थमा नहीं है. राजधानी रांची में शनिवार को भी बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि 27 अक्टूबर को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. पलामू, देवघर, दुमका, गिरिडीह में आसमान साफ रहेगा.

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश दुमका के खुसियारी में हुई. इस दौरान रांची प्रदेश की सबसे ठंडी जगह रही. यहां का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि बोकारो का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो में सबसे ज्यादा 10.8 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया. रांची में 2.9 मिमी, जमशेदपुर में 2.8 मिमी और डाल्टनगंज में 2.3 मिमी बारिश हुई. इस दौरान रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो, चाईबासा और दुमका में तापमान सामान्य से -5.5 डिग्री से 12.4 डिग्री तक कम दर्ज किया गया. शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, दुमका का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 12.4 डिग्री कम था.

रांची का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम था. जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो और चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमश: 9.3 सेल्सियस, 8.7 सेल्सियस, 5.5 सेल्सियस और 8.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री और चाईबासा का 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और दुमका का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola