ePaper

झारखंड, बंगाल और ओड़िशा में बारिश से तीन दिन तक राहत नहीं

Updated at : 25 Oct 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड, बंगाल और ओड़िशा में बारिश से तीन दिन तक राहत नहीं

नयी दिल्ली : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है जिससे आम जीवन प्रभावित हो गया है. अगले तीन दिनों में और अधिक बारिश की आंशका जाहिर की गयी है. मौसम केंद्र ने यहां बताया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है जिससे आम जीवन प्रभावित हो गया है. अगले तीन दिनों में और अधिक बारिश की आंशका जाहिर की गयी है. मौसम केंद्र ने यहां बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बना है.

इसके और अधिक तेज होकर गुरुवार रात में तूफान में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को तटीय कर्नाटक के अलावा तटीय कोंकण एवं गोवा में भी मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए ‘ रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर या इससे अधिक बारिश को मूसलाधार बारिश की श्रेणी में रखा जाता है.

मौसम विभाग के मुंबई केंद्र ने अरब सागर में चक्रवाती संचरण के प्रबल होने के बाद कोंकण, गोवा एवं तटीय कर्नाटक के लिए परामर्श जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि झारखंड के कई हिस्‍सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होगी. जारी चेतावनी में कहा गया है कि रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा के साथ ही चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों में 65 से 204 मिमी तक तेज बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola