रांची : शहर के छह स्थानों में आज से बिकेंगे पटाखे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : दीपावली को लेकर शहर के छह कलस्टरों में गुरुवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो जायेगी. मोरहाबादी मैदान में 21 अक्तूबर से ही थोक पटाखे की बिक्री हो रही है. वहीं गुरुवार से राजधानी केहरमू मैदान, जयपाल सिंह स्टेडियम, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, महादेव मंडा मैदान चुटिया, कृष्ण नगर कॉलोनी रातू रोड और डोरंडा […]
विज्ञापन
रांची : दीपावली को लेकर शहर के छह कलस्टरों में गुरुवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो जायेगी. मोरहाबादी मैदान में 21 अक्तूबर से ही थोक पटाखे की बिक्री हो रही है. वहीं गुरुवार से राजधानी केहरमू मैदान, जयपाल सिंह स्टेडियम, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, महादेव मंडा मैदान चुटिया, कृष्ण नगर कॉलोनी रातू रोड और डोरंडा के महावीर मंदिर धर्मशाला में खुदरा पटाखों की बिक्री शुरू हो जायेगी.
अस्थायी लाइसेंस : कलस्टर के अलावा जिले के अन्य स्थानों व प्रखंडों में पटाखा बिक्री के अस्थायी लाइसेंस के लिए पटाखा व्यवसायियों की ओर से 753 अस्थायी लाइसेंस की सूची दी गई थी. लेकिन अग्नि सुरक्षा संबंधी घोषणा पत्र व निर्धारित शुल्क अब तक कई लोगों ने जमा नहीं किया है. ऐसे में जिन लोगों ने दस्तावेज जमा कर दिये हैं. उन्हें पटाखा बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










