विधानसभा चुनाव 2019 : डबल इंजन की सरकार में एक अपराध तो दूसरा भ्रष्टाचार में है लिप्त : तेजस्वी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जन आक्रोश रैली : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश भाजपा विनाश, नफरत फैला कर लोगों को लड़ाने की राजनीति कर रही रांची : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा 16 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही. अगर झारखंड में डबल इंजन की […]
विज्ञापन
जन आक्रोश रैली : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
भाजपा विनाश, नफरत फैला कर लोगों को लड़ाने की राजनीति कर रही
रांची : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा 16 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही. अगर झारखंड में डबल इंजन की सरकार काम कर रही होती, तो झारखंड गरीब नहीं रहता.
इसके भाजपा सरकार ही दोषी है. झारखंड की जल, जंगल व जमीन पूंजीपतियों के हाथ सौंपने का काम किया गया. आज डबल इंजन में एक अपराध तो दूसरा भ्रष्टाचार में लिप्त है. राजधानी रांची में अपराधी दिन दहाड़े दुकान में घुस कर व्यवसायी को गोली मार दे रहे हैं.
पुलिसवालों का इनकाउंटर हो रहा है. यहां अपराधियों का बोलबाला है. श्री यादव रविवार को हरमू मैदान में युवा राजद की जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में कल-कारखाने बंद हो रहे हैं. लोगों से रोजगार छीना जा रहा है. युवा रोजगार को लेकर पलायन कर रहे हैं. वहीं सरकार किसानों का नहीं पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिए एकजुट होना होगा.
भाजपा के पास बोलने के लिए सिर्फ मंदिर, मस्जिद व पाकिस्तान बचा
श्री यादव ने कहा कि भाजपा विनाश, नफरत फैला कर लोगों को लड़ाने की राजनीति कर रही है. उसके पास बोलने के लिए सिर्फ मंदिर, मस्जिद और पाकिस्तान जैसे ही मुद्दे बचे हैं. रोजगार के नाम पर सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है. देश में 40 साल में जितनी बेरोजगारी नहीं थी, आज उतनी हो गयी है. जब भाजपा के लोग वोट मांगने आयेंं, तो उनसे आप काम के बारे में पूछिए. देश व राज्य से महंगाई, बेरोजगारी दूर करने के लिए मिल कर लड़ें.
झारखंड को भाजपा ने किया बर्बाद : जय प्रकाश यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा दिनों तक भाजपा ने राज किया. इसने राज्य को बर्बाद किया है. आगामी चुनाव देश का भविष्य तय करेगा. राजद महागठबंधन का पक्षधर है और भाजपा भगाओ, देश बचाओ के लिए खड़ा है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने साढ़े चार करोड़ लोगों से रोजगार छिनने का काम किया है.
रैली को सुरेश पासवान, संजय यादव, संजय प्रसाद सिंह यादव, सुभाष यादव, आबो देवी, घूरन राम समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. मौके पर अनिल यादव, अनीता यादव, पूर्णेंदु यादव, सत्यानंद भोक्ता, गफ्फार अंसारी आदि मौजूद थे.
छोटू छलिया ने बांधा समां
जन आक्रोश रैली में भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने समां बांधा. उन्होंने तेजस्वी यादव के भाषण से पहले दो भोजपुरी गीत गाये. डरिहअ जिन ए लालू जी पूरा बच्चा-बच्चा बोलतआ… इसके बाद छठ गीत पेहनना तेजस्वी पियरी धोती, भइले वोटवा के बेर… गाया. इसके पहले छोटू छलिया ने रैली में शामिल लोगों का अपने गीतों से मनोरंजन किया. तासा पार्टी ने भी रैली में आये लोगों का खूब मनोरंजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










