विधानसभा चुनाव 2019 : बदलाव रैली से भाजपा के होश उड़े : झामुमो
Updated at : 21 Oct 2019 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झामुमो ने कहा है कि पार्टी द्वारा आयोजित बदलाव रैली में लोगों के जुटान ने सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया है. बदलाव रैली से भाजपा के होश उड़ गये है़ं अभूतपूर्व रूप से रैली से सफल रही है. भाजपा डर गयी है. सत्ता से बेदखली एकदम तय है. बदलाव रैली झारखंड के आदिवासी-मूलवासी […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने कहा है कि पार्टी द्वारा आयोजित बदलाव रैली में लोगों के जुटान ने सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया है. बदलाव रैली से भाजपा के होश उड़ गये है़ं अभूतपूर्व रूप से रैली से सफल रही है. भाजपा डर गयी है. सत्ता से बेदखली एकदम तय है. बदलाव रैली झारखंड के आदिवासी-मूलवासी का जुटान था. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के लोग अनर्गल और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं.
पिछले पांच वर्षों में 50 बार से ज्यादा पार्टी नेता को लेकर झूठ और फरेब की बातें कर रहे हैं. 2015 से ही झूठ का भ्रम जाल फैलाया है. भाजपा सरकार में ही है और सरकार से ही जांच की मांग करती है. आदिवासी जमीन खरीद के मामले में एसआइटी की जांच हुई थी. सरकार उस एसआइटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है़सरकार लाभार्थी सम्मेलन कर लोगों कल्याणकारी योजनाओं का एहसान बता रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




