मैच के दौरान सुरक्षा में चूक, दो फैन मैदान में घुसे, एक ने डिकॉक के पैर छुए और लिपट गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जेएससीए स्टेडियम में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मैच के दौरान दो दर्शक मैदान में घुस गये. हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ा और ग्राउंड से बाहर कर दिया. यह वाकया भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हुआ. लंच […]
विज्ञापन
रांची : जेएससीए स्टेडियम में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मैच के दौरान दो दर्शक मैदान में घुस गये. हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ा और ग्राउंड से बाहर कर दिया. यह वाकया भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हुआ.
लंच के बाद तीसरे सेशन में ड्रिंक्स के दौरान सी विंग की ओर से एक युवक ग्राउंड में घुस गया और भारतीय खिलाड़ियों रोहित व रहाणे की ओर बढ़ने लगा. उसे मैदान में दौड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ा, फिर उसे स्टेडियम से बाहर कर दिया.
क्विंटन डिकाॅक ने दर्शक को लौटायी उसकी चप्पल : इस घटना के 20 मिनट बाद ही विंग ए से एक और दर्शक ग्राउंड में घुस गया और गली में फील्डिंग कर रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटॉन डिकॉक से जाकर गले मिला और उसके पैर छुए. सुरक्षाकर्मियों ने उसे भी दौड़ा कर पकड़ा और ग्राउंड के बाहर ले गये. इस क्रम में उक्त प्रशंसक की चप्पल ग्राउंड में छूट गयी, जिसे डिकॉक ने उठाकर उसे वापस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










