इंडिगो के विमान को मुंबई में ही हो गयी देर, रांची आ रहे 20 यात्री दिल्ली में फंसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 1:55 AM
विज्ञापन
रांची : इंडिगो एयरलाइंस का मुंबई-दिल्ली विमान (6ई-6097) ने शनिवार को मुंबई से विलंब से उड़ान भरी. विमान के देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण रांची आनेवाले 20 यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गयी. फिलहाल ये सभी यात्री दिल्ली में ही फंसे हुए हैं. कंपनी ने इन लोगों को रविवार सुबह की फ्लाइट का टिकट […]
विज्ञापन
रांची : इंडिगो एयरलाइंस का मुंबई-दिल्ली विमान (6ई-6097) ने शनिवार को मुंबई से विलंब से उड़ान भरी. विमान के देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण रांची आनेवाले 20 यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गयी. फिलहाल ये सभी यात्री दिल्ली में ही फंसे हुए हैं. कंपनी ने इन लोगों को रविवार सुबह की फ्लाइट का टिकट दिया है और दिल्ली में रुकने के लिए होटल की व्यवस्था की है.
उक्त विमान से यात्रा कर रहे रांची के अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि विमान मुंबई से दिल्ली के लिए एक घंटा विलंब से उड़ान भरा. इस कारण यह निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से दिल्ली पहुंचा.
जिन 20 यात्रियों को इंडिगो की ही कनेक्टिंग फ्लाइट से रांची आना था, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में ही एक घंटा तक बैठाये रखा गया. यात्री जब विमान से उतर कर रांची आनेवाले वाले विमान के बारे में जानकारी लेने काउंटर पर पहुंचे, तो बताया गया कि दिल्ली-रांची फ्लाइट आधा घंटा पहले ही उड़ान भर चुकी है.
इसके बाद यात्रियों को टिकट रद्द करने का विकल्प दिया गया. वहीं, इंडिगो कर्मी के इस प्रस्ताव पर कई यात्रियों ने हंगामा भी किया. लेकिन अपनी लाचारी बता कर इंडिगो के कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिये. बाद में रांची आनेवाले यात्रियों को रविवार सुबह 5.20 बजे की टिकट दिया गया और होटल में रहने की व्यवस्था की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










