झारखंड में 9 और 10 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह बात कही है. कई दिनों से रांची और राज्य के अन्य जिलों में एक या दो बार बारिश हो रही है. 9 और 10 अक्टूबर को भी बारिश के साथ वज्रपात का […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह बात कही है. कई दिनों से रांची और राज्य के अन्य जिलों में एक या दो बार बारिश हो रही है. 9 और 10 अक्टूबर को भी बारिश के साथ वज्रपात का पूर्वानुमान बिरसा मुंडा स्थित मौसम कार्यालय ने जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन तक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. वर्षा के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकते हैं. अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




