संताल परगना की पांच सीटों पर जदयू प्रत्याशियों का एलान, 10 और 11 अक्तूबर को निकाली जायेगी जनभावना यात्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुमका/रांची : जदयू ने संताल परगना की पांच सुरक्षित सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने रविवार को अपने पांच उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वे स्वयं शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे.जबकि प्रो सुजीत कुमार सोरेन को जामा से, प्रो ईश्वर मरांडी को महेशपुर […]
विज्ञापन
दुमका/रांची : जदयू ने संताल परगना की पांच सुरक्षित सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने रविवार को अपने पांच उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वे स्वयं शिकारीपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे.जबकि प्रो सुजीत कुमार सोरेन को जामा से, प्रो ईश्वर मरांडी को महेशपुर से, लूकस हांसदा को बोरियो से और मार्शल ऋषिराज टुडू को दुमका से जदयू का प्रत्याशी बनाया जायेगा. इन सबको श्री मुर्मू ने पहना भी पहनाया और जनसंपर्क में अभी से ही जुट जाने को कहा.
दुमका परिसदन में प्रेस कान्फ्रेंस कर इन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया. कहा कि अन्य सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिये जायेंगे. पत्रकारों से बातचीत में श्री मुर्मू ने झारखंड में सत्तासीन भाजपा के साथ-साथ मुख्य विपक्षी दल झामुमो को भी आड़े हाथ लिया.
कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार का काम है जल, जंगल, जमीन और जीवन को बर्बाद करना और झारखंड की खनिज संपदा को लूटकर उद्योगपतियों को सौंपना. मुर्मू ने झामुमो के संदर्भ में कहा कि यह डबल नकारा पार्टी है. इसके दो नेता तो हैं, लेकिन काम जीरो है.
10-11 को झारखंड में जनभावना यात्रा
मुर्मू ने कहा कि 10 और 11 अक्तूबर को जदयू की ओर से जनभावना यात्रा निकाली जायेगी. इसमें वह लोगों को बतायेंगे कि वह झारखंड प्रदेश में विकल्प बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. उनका किसी भी दल से गठबंधन नहीं है. वे भाजपा और झामुमो दोनों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारेंगे. 10 को महगामा और गोड्डा में और 11 अक्तूबर को दुमका और शिकारीपाड़ा में जनभावना यात्रा निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










