रांची : सात महीने के बाद चाइल्ड होम के लिए 15 करोड़ जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य भर के बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे बच्चों के खाने-पीने में हो रही कटौती तथा सात माह से दवा के पैसे नहीं मिलने के बाद सरकार ने रकम जारी कर दी है. सात माह के बकाये के साथ अगले तीन महीने यानी कुल 10 माह का खर्च दिया गया है. केंद्र […]
विज्ञापन
रांची : राज्य भर के बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे बच्चों के खाने-पीने में हो रही कटौती तथा सात माह से दवा के पैसे नहीं मिलने के बाद सरकार ने रकम जारी कर दी है.
सात माह के बकाये के साथ अगले तीन महीने यानी कुल 10 माह का खर्च दिया गया है. केंद्र से मिली 60 फीसदी रकम तथा 40 फीसदी राज्यांश के साथ करीब 15 करोड़ रुपये बैंक को भेजे गये हैं. अब बैंक के माध्यम से सभी जिलों को उनके खाते में पैसे भेजे जायेंगे. बच्चों के रिमांड व अॉब्जर्वेशन होम के कर्मियों सहित समेकित बाल संरक्षण संस्था (आइसीपीएस) से संबद्ध जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) तथा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष व सदस्यों को मिलनेवाला वेतन व मानदेय भी इसमें शामिल हैं.
गौरतलब है कि बाल संरक्षण संस्थानों के संचालन (भोजन, आवासन, दवा व अन्य) मद में मार्च-2019 से एक रुपये भी नहीं मिला है. इससे संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों को वेतन/मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




