रांची : 22 में नौ ट्रांसमिशन लाइन को मिला फॉरेस्ट क्लियरेंस
Updated at : 04 Oct 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

सुनील चौधरी ट्रांसमिशन लाइन बनते ही राज्य में हो सकेगी मांग के अनुरूप आपूर्ति रांची : झारखंड में बिजली के हाइटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की वर्षों से लंबित परियोजनाओं में नौ परियोजना को फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल गया है. इसके साथ ही नौ ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य भी वन क्षेत्र में शुरू हो गया है. ये […]
विज्ञापन
सुनील चौधरी
ट्रांसमिशन लाइन बनते ही राज्य में हो सकेगी मांग के अनुरूप आपूर्ति
रांची : झारखंड में बिजली के हाइटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की वर्षों से लंबित परियोजनाओं में नौ परियोजना को फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल गया है. इसके साथ ही नौ ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य भी वन क्षेत्र में शुरू हो गया है. ये परियोजनाएं पिछले तीन से चार वर्षों से केवल फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण लंबित थी.
हालांकि, 13 ट्रांसमिशन लाइन परियोजना अभी फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण लंबित हैं. बताया गया कि इनकी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. अक्तूबर के अंत तक इन परियोजनाओं को भी फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल जायेगा. गौरतलब है कि ट्रांसमिशन लाइन न होने की वजह से कई ग्रिड चालू नहीं हो पा रहे हैं. ट्रांसमिशन लाइन की परियोजनाएं राज्य के बिजली नेटवर्किंग सिस्टम को दुरुस्त करने और क्षमता बढ़ाने के लिए है.
यह होगा लाभ : रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी, दुमका, देवघर व बोकारो में इन परियोजनाओं के पूरे होने पर मांग के अनुरूप बिजली दी जा सकेगी.
वहीं धनबाद, बोकारो, गिरिडीह में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम का अपना नेटवर्क हो जायेगा. अभी डीवीसी के नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है. यहां झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड बिजली की आपूर्ति बिना डीवीसी की सहायता से ही कर सकेगा. वर्तमान में टीवीएनएल की एक लाइन बिहार शरीफ जाती है.
जहां से ट्रांसमिट करके बिजली संथाल-परगना आती है. अभी तेनुघाट की दो सर्किट है. एक तेनुघाट-बिहार शरीफ और दूसरा तेनुघाट-पतरातू सर्किट. तीसरा सर्किट तेनुघाट-गोविंदपुर बनना है. इसके पूरा होते ही धनबाद समेत संथाल-परगना में भी बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ सकेगी. यहीं पर जैना मोड़ में ग्रिड बनकर तैयार है. इसे गोविंदपुर और चंदनकियारी से जोड़ना है.
इन ट्रांसमिशन लाइन को मिली स्वीकृति
ट्रांसमिशन लाइन वन क्षेत्र(हेक्टेयर में) जिला
220 केवी गोविंदपुर-दुमका(101.70किमी) 13 दुमका/देवघर/धनबाद/जामताड़ा
220 केवी डीसी हटिया-नामकुम(35 किमी) 13.221 रांची
132 केवी डी/सी गिरिडीह-जमुवा(22.86किमी) 22.708 गिरिडीह
132केवी गिरिडीह-सरिया(41.81 किमी) 32.925 गिरिडीह/हजारीबाग
132 केवी खूंटी-तमाड़(62 किमी) 6.77 खूंटी/रांची
220 केवी गिरिडीह-जसीडीह(76.72 किमी) 53.7504 गिरिडीह/देवघर
132 केवी जसीडीह-मधुपुर(36.7 किमी) 19.46 देवघर
132 केवी बहरागोड़ा-दालभूमगढ़(45 किमी) 8.763 जमशेदपुर
टीटीपीएस-गोविंदपुर टीएल 102.396 बोकारो/धनबाद/हजारीबाग
जिन्हें शीघ्र फॉरेस्ट क्लियरेंस मिलने वाला है
ट्रांसमिशन लाइन वन क्षेत्र(हेक्टेयर में) जिला कब से लंबित
220 केवी गोड्डा-दुमका(69.56 किमी) 4.501 गोड्डा/दुमका 22/5/2018
220 केवी चतरा-बड़कागांव 148.15 चतरा/हजारीबाग 9/2013
220 केवी चतरा-लातेहार 200.084 लातेहार/चतरा 4/2014
220 केवी पतरातू-रातू(30 किमी) 23.8 रामगढ़/रांची 3/4/2018
132 केवी राजमहल-साहेबगंज(37.39 किमी) 11.695 साहेबगंज 10/1/2018
220 केवी गोविंदपुर-टीटीपीएस-जैनामोड़(35 किमी) 18.854 बोकारो 13/6/2019
220 केवी जसीडीह-दुमका(73 किमी) 4.4 देवघर 1/2019
132 केवी इटखोरी-चतरा(55 किमी) 30.443 चतरा 4/5/2019
220 केवी बेय चाईबासा में व चाईबासा-गुवा लाइन(84.165 किमी) 51.26 चाईबासा 23/9/2017
132 केवी गढ़वा-जपला 20.5092 पलामू 2015
132 केवी चंदनकियारी-गोविंदपुर(59 किमी) 4.181 बोकारो/धनबाद 2015
400 केवी डीसी एस्सार(लातेहार)-लातेहार(45 किमी) 73.1776 लातेहार 09/04/18
400 केवी डीसी लातेहार-पीटीपीएस(115 किमी) 171.411 लातेहार/रांची/रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




