रांची : उग्रवादी सरेंडर करें, नहीं तो खोज कर मारेंगे : मुख्यमंत्री रघुवर दास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला, बसिया, कोलेबिरा, सिमडेगा में थे. बसिया में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में उग्रवाद अंतिम सांसें ले रहा है. पांच साल की भाजपा सरकार ने उग्रवादियों की कमर तोड़ दी है. इस मौके […]
विज्ञापन
रांची : जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला, बसिया, कोलेबिरा, सिमडेगा में थे. बसिया में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में उग्रवाद अंतिम सांसें ले रहा है.
पांच साल की भाजपा सरकार ने उग्रवादियों की कमर तोड़ दी है. इस मौके पर उन्होंने उग्रवादियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे मुख्यधारा से जुड़ जायें. आत्मसमर्पण करें, नहीं तो पाताल से भी खोज कर मारेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भयमुक्त झारखंड के निर्माण में हर बाधा से सरकार सख्ती से निबटेगी. उन्होंने कहा कि 60 साल सत्ता में रहनेवाली कांग्रेस और झारखंड नामधारी पार्टियों ने आदिवासियों और गरीबों के नाम पर केवल राजनीति कर स्वार्थ साधा है. सिमडेगा में राष्ट्रविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं. यह शक्तियां नहीं चाहती कि आदिवासियों का विकास हो. वह गुमराह कर रही है.
भाजपा सरकार द्वारा जमीन छीन लेने की अफवाह उड़ायी जा रही है. लेकिन, लोगों को पता है कि पांच वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने किसी की जमीन नहीं छीनी. केवल विकास किया है. भाजपा सरकार ने घर-घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचायी है. जनता ने एक मजदूर को राज्य का मुखिया बनाया है. अब यह मजदूर राज्य की जनता के कल्याण में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










