बेची हुई जमीन पर पीएनबी से 83 लाख का लिया लोन, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 03 Oct 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
बेची हुई जमीन पर पीएनबी से 83 लाख का लिया लोन, जानें क्या है पूरा मामला

रांची : अरगोड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक को 83 लाख रुपये नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक रंजीत खलखो ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. क्या है मामला प्रबंधक ने प्राथमिकी में कहा है कि मेसर्स शुद्ध आटा के मालिक रमेश कुमार उर्फ रमेश महतो […]

विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक को 83 लाख रुपये नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक रंजीत खलखो ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
क्या है मामला
प्रबंधक ने प्राथमिकी में कहा है कि मेसर्स शुद्ध आटा के मालिक रमेश कुमार उर्फ रमेश महतो ने 90 लाख रुपये का लोन लेकर 83 लाख रुपये की निकासी कर ली.
यह लोन ऐसी जमीन की डीड को मॉरगेज रखकर लिया गया, जिसकी बिक्री की जा चुकी है. इतना ही नहीं रमेश कुमार ने बैंक ऑफ बड़ौदा से भी लोन ले रखा है. इसकी जानकारी तब हुई, जब शर्तों के अनुसार लोन की राशि नहीं चुकायी गयी. इसके बाद 12 अप्रैल 2018 को लोन एनपीए कर दिया गया. एनपीए करने के बाद नीलामी की प्रक्रिया के लिए जब नोटिस भेजा गया, तब पता चला कि उस जमीन को लोन का गारंटर राधेश्याम महतो बेच चुका है.
नगड़ी स्थित जमीन को मॉरगेज किया गया था : प्रबंधक ने यह भी कहा कि रमेश कुमार ने 15 दिसंबर को आवेदन दिया था. इसके बाद सात जनवरी 2016 को 30 लाख कैश क्रेडिट और 60 लाख मशीनरी व प्लांट के लिए स्वीकृत किया गया. इसके बाद दो डीड 11 और 12 जनवरी 2016 को मॉरगेज किया गया. इसके बाद लोन नहीं चुकाया गया.
बैंक द्वारा दिये गये नोटिस व छानबीन में पता चला कि 12 जुलाई 2014 को भी रमेश ने मेसर्स नेचुरल आटा के नाम पर लोन ले रखा था. इतना ही नहीं जिस जमीन पर प्लांट बनाया गया था, उस जमीन भी बिक्री की जा चुकी है. इस लोन के लिए नगड़ी के साहेर स्थित 21 डिसमिल जमीन को बैंक में मॉरगेज किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola