सीसीएल-सीएमपीडीआइ के कई अफसर चीफ मैनेजर बने
Updated at : 01 Oct 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कोल इंडिया ने सीसीएल व सीएमपीडीआइ के कई अफसरों का प्रमोशन चीफ मैनेजर के पद पर किया है. प्रमोशन विभिन्न संवर्ग में किया गया है. सचिवालय सेवा के इ-3 रैंक के अधिकारियों का प्रमोशन इ-4 रैंक में हुआ है. सूची इस प्रकार हैः इएंडएम (सीसीएल): बीके प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार, श्वेता सोनी शर्मा, […]
विज्ञापन
रांची : कोल इंडिया ने सीसीएल व सीएमपीडीआइ के कई अफसरों का प्रमोशन चीफ मैनेजर के पद पर किया है. प्रमोशन विभिन्न संवर्ग में किया गया है. सचिवालय सेवा के इ-3 रैंक के अधिकारियों का प्रमोशन इ-4 रैंक में हुआ है.
सूची इस प्रकार हैः इएंडएम (सीसीएल): बीके प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार, श्वेता सोनी शर्मा, अरुण कुमार पंजियार. सिविल: एसएस झा. उत्खनन : धर्मेंद्र कुमार, अनिल यादव, शशि ठाकुर, अवधेश . वित्त : दीपक दत्ता. चिकित्सा: डॉ मयूरी. एमएम : सैयद शाह, संजय सिंह. पर्सनल : स्वयं प्रकाश, मनीष कुमार, गुंजन, राम प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र सिंह. सीपी: अनंत सिन्हा. सिस्टम : ओम वर्मा, विभा उरांव. इ-3 से इ-4 (सचिवालय सेवा) : राज रजक, मोचन लाल, अजय सिंह, बलिराम सिंह. जियोलॉजी (सीएमपीडीआइ): रमेश थिगाराजन, प्रवीण शरण, एसके गुप्ता, आरके सिंह, जेबा इमाम, डॉ एसके बनर्जी. पर्नसल : संजय ठाकुर, यदुनाथ प्रसाद. पर्यावरण : विनिता अरोड़ा व विनोद पांडेय. सचिवालय : जीवन लाल एम चिकने, अनुराधा जय प्रकाश सिंह, अशोक मिश्रा.
सीसीएल से रिटायर कर्मियों को दी गयी विदाई : सीसीएल से सितंबर में रिटायर होनेवाले कर्मियों को विदाई दी गयी. कंपनी मुख्यालय से पवित्र नेगी, कल्याण प्रसाद सिंह, विपिन कुमार, विनोद कुमार, उमाकांत सिंह, डॉ अजय नेहरू, अभिमन्यु प्रसाद, महेश प्रसाद, डोमिनिका होरो, मो अतहर हुसैन आदि रिटायर हुए. कंपनी के सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी बिल्ड द नेशन के तहत कई संस्थाओं से जुड़ सकते हैं. वहां समय गुजार सकते हैं.
कोयलाकर्मियों के बोनस पर बैठक आज : कोल इंडिया के कर्मचारियों को बोनस देने के मुद्दे पर मंगलवार को बैठक होगी. बैठक तीन बजे से दिल्ली स्थित कोल इंडिया के कार्यालय में रखी गयी है. इसमें मजदूर प्रतिनिधि के साथ-साथ प्रबंधन के सदस्य भी हिस्सा लेंगे. दुर्गा पूजा से पहले कोल इंडिया कर्मियों को बोनस दिया जायेगा.
सीएमपीडीआइ के तीन कर्मी रिटायर : सीएमपीडीआइ से तीन कर्मचारी रिटायर हो गये. कंपनी के कांफ्रेंस हॉल में समारोह आयोजित कर रिटायर होनेवाले मुख्य प्रबंधक एसके मंडल व विनोद कुमार के साथ वरीय वैज्ञानिक राकेश रंजन को विदाई दी गयी. समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी केके मिश्र ने उनके सुखद भविष्य की कामना की.
आठ जनवरी को काम नहीं करेंगे मजदूर : श्रम कानून में मालिकों के पक्ष में सुविधा देने के विरोध में एक्टू ने श्रम भवन डोरंडा के सामने प्रदर्शन किया. मजदूरों ने राजेंद्र चौक से रैली निकाली, जो श्रम भवन पहुंचकर सभा में बदल गयी. निर्णय लिया गया कि आठ जनवरी को कोई मजदूर काम नहीं करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




