रांची : लालू प्रसाद की सहूलियत के लिए पेइंग वार्ड की कैंटीन में लगेगा बड़ा एग्जॉस्ट फैन
Updated at : 30 Sep 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. खराब सेहत की वजह से फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड के प्रथम तल के एक कमरे में भर्ती हैं. कुछ दिनों से उन्हें नयी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पेइंग वार्ड की बिल्डिंग के […]
विज्ञापन
रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. खराब सेहत की वजह से फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड के प्रथम तल के एक कमरे में भर्ती हैं. कुछ दिनों से उन्हें नयी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पेइंग वार्ड की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में बनी कैंटीन के किचेन से निकलनेवाला धुआं लालू प्रसाद के कमरे तक पहुंच रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है.
यह मामला संज्ञान में आने के बाद से रिम्स के निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कैंटीन के संचालक को निर्देश दिया है कि वह किचेन से धुएं की निकासी का बेहतर इंतजाम करें. हो सके तो इसके लिए बड़ा एग्जॉस्ट फैन भी लगायें. जानकारी के अनुसार अभी किचेन से उठनेवाले धुएं को बाहर निकलाने के लिए घरेलू एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में धुआं बहार जाने के बजाय वार्ड परिसर में ही फैल जा रहा है. इससे थोड़ा बहुत टहलने के लिए कॉरिडोर में निकलने पर लालू प्रसाद को सांस लेने में परेशानी होती है.
कैंटीन संचालक ने दिया जवाब : इधर, कैंटीन के संचालक ने निदेशक को बताया है कि किचेन में कमर्शियल कुकिंग गैस का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे धुआं निकलने की संभावना ही नहीं है. हां! खाना तैयार कराने के दौरान छौंक वगैरह से जो धुआं निकलता है, वह सड़क की तरफ ही निकलता है, क्योंकि किचेन की खिड़की और एग्जॉस्ट का मुंह सड़क की तरफ है. यह प्रथम तल्ला पर नहीं जा सकता है. इसके बावजूद बड़ा एग्जॉस्ट फैन लगा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




