राष्ट्रपति आज देवघर में करेंगे पूजा, बिशुनपुर दौरा हुआ रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 1:50 AM
रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार की शाम अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ भुवनेश्वर से रांची पहुंचे. रविवार को उनको बिशुनपुर (गुमला) जाना था. यह दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया. इस संबंध में शनिवार की देर रात राष्ट्रपति भवन से पत्र जारी हुआ. राष्ट्रपति अब रविवार को […]
रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार की शाम अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ भुवनेश्वर से रांची पहुंचे. रविवार को उनको बिशुनपुर (गुमला) जाना था. यह दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया. इस संबंध में शनिवार की देर रात राष्ट्रपति भवन से पत्र जारी हुआ. राष्ट्रपति अब रविवार को पत्नी संग देवघर जायेंगे और बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेंगे. रात को लौट आयेंगे. 30 सितंबर को राष्ट्रपति रांवी विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










