बुंडू :डकैती की योजना बनाते दुबराज समेत 4 गिरफ्तार
Updated at : 28 Sep 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू : वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली सूचना के आधार पर बुंडू पुलिस ने 26 सितंबर की रात नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित मैदान में डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को धर दबोचा. इनमें दुबराज मुंडा (ग्राम डीमरा, तमाड़), मधु मांझी (ग्राम बारेडीह, बुंडू), राहुल सिंह मुंडा (ग्राम उलीलोहर, तमाड़) व […]
विज्ञापन
बुंडू : वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली सूचना के आधार पर बुंडू पुलिस ने 26 सितंबर की रात नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित मैदान में डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को धर दबोचा.
इनमें दुबराज मुंडा (ग्राम डीमरा, तमाड़), मधु मांझी (ग्राम बारेडीह, बुंडू), राहुल सिंह मुंडा (ग्राम उलीलोहर, तमाड़) व समीर स्वांसी (ग्राम पुण्डीदिरी, तमाड़) शामिल हैं. इनके पास से बोलेरो (जेएच09ई-9009), मोटरसाइकिल (जेएच10एआर-0752), दो कट्टा, दो जिंदा गोली व तीन मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी बुंडू थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त अपराधियों के अलावा तीन और लोग वहां आने वाले थे. जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा. उक्त सभी बुंडू तथा तमाड़ के आसपास के हैं व दुबराज गिरोह के सदस्य हैं.
अपराधी रांची के कटहल मोड़ के पास एक घर में डकैती की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. इनके विरुद्ध बुंडू थाना में धारा 399, 402, 414, 120 बी भादवि एवं 25(1–बी/ए), 26/35 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को इन्हें रांची जेल भेजा जायेगा. छापेमारी में बुंडू डीएसपी अशोक कुमार, थानेदार इंस्पेक्टर राजकुमार यादव, जेएसआइ बिनोद पासवान व पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




